स्काउट गाइड बैज

बैज या प्रतीक का कोई गुण अर्थ आवश्यक होता है जैसे कनाडा के स्काउट-के तीन शीर्ष-नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धान्त साथ ही साथ ईश्वर के प्रति कर्तव्य, दूसरों के प्रति कर्तव्य तथा स्वंय के प्रति कर्तव्य के द्योतक है।
प्रतीक या बैज का प्रचलन अनाधिकार से होता रहा हैै। बैज से पदोें की 
जानकारी होती है, फौज तथा पुलिस में बैजों से यह कहा जा सकता है कि अमुक व्यक्ति किसी पद का है। स्काउट/गाइड तथा स्काउटर्स/गाइडर्स और अन्य अधिकारियों की पद/स्तर की पहचान उनके द्वारा धारण किये पदकों/बैजों से कि जा सकती है।
स्काउटिंग के प्रारम्भिक वर्षों में बी. पी. ने जब स्काउट बैज को तैयार किया तो लोगों में उसके बारे में भ्रान्तियाँ और प्रतिक्रियाँ हुई। उन्होंनंे इस बैज को भले ही नोक जैसा तथा युद्ध और खून खराबे वाला कहकर आलोचना कि। बी. पी. ने इसके प्रत्युत्त्र में कहा- नहीं-यह लिली का फूल है जो शान्ति और पवित्रता का प्रतीक है। इसकी मध्य की पंखु़ड़ी की सीधी रेखा उत्तर दिशा को प्रदर्शित करती है इसका अर्थ है- ठीक दिशा में चलना और ऊँचा उठना।
कपड़े का विश्व स्काउट बैज जामुनी रंग की पृष्ठ भूमि में एक गोलाकारसफेद डोरी से घिरा सफेद त्रिदल का होता है। डोरी के छोर पर चपटी गाँठ लगी होती है। वह 3ः2 के अनुपात का होता है। इसकी तीन पंखु़िड़या प्रतिज्ञा की तीन बिन्दुओं-ईश्वर और देश के प्रति कर्तव्य-पालन, दूसरों की सहायता तथा स्काउट नियम का परिपालन की परिचायक है। मध्य-पंखुड़ी पर बनी कम्पास की सूई की तरह की रेखा जीवन क्षेत्र. में सही दिशा अपनाकर उन्न्ति करते रहने की परिचायक है। नियम और प्रतिज्ञा रूपी मार्गदर्शक दो सितारे अपनी दोनों आँखें खुली रखते हुये सच्चाई और ज्ञान की राह पर चलने का संकेत करते है। गोलाकार सफेद डोरी विश्व व्यापी संगठन तथा उसमें लगी चपटी (डाॅक्टरी) गाँठ इस बात का उद्घाटन करती है कि सब भी संगठन फैली-भाई चारे की गाँठ कसती चली जाये। सफेद रंग पवित्रता तथा जामुनी रंग नेत्र का विकास और सेवा का परिचायक है। 
यह कपडे़ अथवा धातु का बनाया जा सकता है स्काउट इसे अपनी दाहिनी जेब पर सदस्यता बैज की तरह लगाते है। कोई भी दीक्षा प्राप्त स्काउट/स्काउटर अथवा अधिकारी इसे ग्रहण कर सकता ळें
स्काउट गाइड बैज स्काउट गाइड बैज Reviewed by Harshit on March 27, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.