कब बुलबुल दल शुरू करने का तरीका

कबिंग की शुरुआत करने के लिए सबसे छोटी इकाई विद्यालय होती है | विद्यालय में बच्चों के दल बनाए जा सकते हैं, लड़कों के दल को कब दल (Cub Pack) और लड़कियों के दल को बुलबुल दल (बुलबुल फ्लॉक) कहते हैं | इन दलो के संचालक को यूनिट लीडर कहते हैं |

जैसे मछली पकड़ने हेतु चारा डालते हैं उसी प्रकार कबिंग की शुरुआत करने के लिए आप को बच्चों को चारा  डालना पड़ेगा | चारे के रूप में आप निम्न चीजों की प्रयोग कर सकते हैं -
  1. कहानी सुनाना (Story)
  2. नाटक करना/नकल उतारना (Acting)
  3. कार्य करना (Action)
  4. प्रदर्शन करना (Demonstration)


बच्चों में निम्न 5 गुण पाए जाते हैं-
  1. बच्चे खाना बहुत खाते हैं |
  2. बच्चे लड़ते बहुत हैं |
  3. बच्चे नक़ल उतरना पसंद करते हैं |
  4. बच्चेसमूह (Group) बनाकर खेलना पसंद करते हैं |
  5. बच्चे आज्ञाकारी होते हैं |

आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि बच्चे आज्ञाकारी कैसे होते हैं ? तो मैं आपको एक कहानी सुनाता हूं -

एक बार एक सैन्य अधिकारी और एक अध्यापक के मध्य शर्त लग गयी कि कौन ज्यादा आज्ञाकारी है ? अध्यापक के शिष्य अथवा सैन्य अधिकारी के सैनिक |
यह तय करने के लिए सैन्य अधिकारी के सैनिक और अध्यापक के शिष्य दोनों को बुलाया गया |
अध्यापकों ने अपने शिष्यों से कहा - बच्चों आपके सामने यह कालिख रखी है, इसे अपने मुंह पर लगाना है और कीचड़ में उछलना है,  बच्चों ने जैसे ही यह सुना वे तुरंत बिना सोंचे-समझे कालेख मुंह पर लगाकर कीचड़ में जाकर खेलने लग गए | जब सैन्य अधिकारी ने ऐसा ही अपने सैनिकों को कहा तो सैनिक एक दुसरे का मुंह ताकने लग गए और आपस में खुसर-फुसर करने लगे और इस प्रकार अध्यापक शर्त जीत गए |
बात सिर्फ इतनी सी थी कि बच्चों का दिमाग इतना विकसित नहीं होता कि वह पता लगा पाए क्या सही है क्या गलत वहीँ सैनिकों में सोचने की क्षमता अधिक थी जिसकी वजह से उन्हें यह काम अनरगल व बेबुनियाद लगा इसीलिए कहा जाता है बच्चे आज्ञाकारी होते हैं बस आपको बात मनवाने का तरीका आना चाहिए |
कब बुलबुल दल शुरू करने का तरीका कब बुलबुल दल शुरू करने का तरीका Reviewed by Harshit on March 29, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.